ग्राम सिनोधा के साप्ताहिक बाजार में पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सर्दियों के मौसम में ग्रामीण संस्कृति से रूबरू हुए मंत्री, भजिया–चटनी का लिया स्वाद

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सर्दियों का मौसम अपने आप में खास होता है, और जब गांव के साप्ताहिक बाजार में घूमने का अवसर मिले तो यह अनुभव और भी सुखद हो जाता है। ग्राम सिनोधा में लगे बाजार का ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा हाल ही में गांव के दौरे पर पहुंचे।

मंत्री श्री वर्मा ने सर्दियों के मौसम में ग्राम सिनोधा के साप्ताहिक बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और परिचितों से आत्मीय मुलाकात की तथा गरमागरम भजिया और चटनी का स्वाद लिया। मंत्री ने इस अनुभव को यादगार बताते हुए कहा कि गांव का बाजार न केवल खरीदारी का केंद्र होता है, बल्कि यह ग्रामीण संस्कृति और आपसी मेलजोल का भी महत्वपूर्ण स्थान है।

सर्दियों के मौसम में गांवों में लगने वाले बाजारों में ताजी सब्जियों, खाने-पीने की वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों की भरपूर उपलब्धता रहती है। ऐसे बाजार ग्रामीण जीवन, परंपराओं और संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर प्रदान करते हैं। मंत्री श्री वर्मा ने बाजार में मौजूद ग्रामीणों से भेंट कर कुछ समय उनके साथ बिताया और अपने बचपन की ग्रामीण यादों को ताजा किया।

उल्लेखनीय है कि मंत्री टंक राम वर्मा स्वयं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और किसानी से जुड़े रहे हैं। वे अधिकतर समय ग्रामीण अंचल में आम लोगों के बीच रहते हैं। सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री श्री वर्मा को भजन-गीत, हारमोनियम और सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *