तिल्दा नेवरा —-तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेता सौरभ जैन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय संभाग प्रभारी सौरभ सिंह भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग और तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्ष तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए, सौरभ जैन ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे संगठन के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। सौरभ जैन को तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर शहर के सभी वर्गों में ख़ुशी का माहौल है भाजपा के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।
सौरभ जैन मंडल उपाध्यक्ष बनाये गए

