जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अब 07 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

बीजापुर 01 जुलाई 2025- जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर के (विकास सहायक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-03 एवं नृत्य) रिक्त पदों की पूर्ति संविदा भर्ती के माध्यम से किए जाने हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था। जारी विज्ञप्ति में ऑन लाईन आवेदन पत्र 28 जून 2025 तक आमंत्रित किया गया था। उक्त समयावधि में वृध्दि करते हुए उक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑन लाईन आवेदन ई-मेल collector-bjp.cg@gov.in पर 07 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किया गया है।
मृत्य पद हेतु आवेदन ई-मेल के साथ-साथ पंजीकृत डॉक के माध्यम से ऑफलाईन आवेदन पत्र किये जा सकते है। पूर्व में जिन अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाईन आवेदन किये जा चुके है। उन्हे ऑफलाईन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पत्र नोडल अधिकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास, कलेक्टारेट परिसर बीजापुर जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) पिन-494444 में 07 जुलाई 2025 सायं 5ः30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। व्यक्तिगत रूप से या विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *