बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।
भीषण हादसे में 3 महिला शिक्षिका, एक नाबालिग लड़की और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बिलासपुर लौट रहे थे। यहां से उन्हें रात को ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन नेशनल हाईवे 30 के चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *