भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले विधायक पुरन्दर मिश्रा, जाना कुशलक्षेम

रायपुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री किरण सिंह देव जी से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान विधायक श्री मिश्रा ने श्री किरण सिंह देव जी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की कृपा से प्रदेश अध्यक्ष जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि श्री किरण सिंह देव जी सदैव संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाते रहे हैं। उनके स्वस्थ होकर शीघ्र ही पुनः जनसेवा और संगठनात्मक दायित्वों में सक्रिय होने की सभी कार्यकर्ताओं को प्रतीक्षा है।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना की कि श्री किरण सिंह देव जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं पूर्ण आरोग्य प्रदान करें, ताकि वे पुनः उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रदेश एवं समाज की सेवा में जुट सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *