गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के बरवासन गांव में एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत भालू को जंगल की ओर खदेड़कर महिला को बचाया। भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि महिला की कूल्हे की मांसपेशियां भालू के नोंचने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को वन विभाग की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

