पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक से धान रोपाई के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित

महासमुंद. बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनदादर के कृषक श्री मनोज चंद्राकर के खेत में धान की रोपाई पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से की जा रही है। इस आधुनिक तकनीक को लेकर उप संचालक कृषि श्री एफ. आर कश्यप ने कृषक श्री मनोज चंद्राकर से नर्सरी से लेकर रोपाई तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली एवं अन्य किसानों को भी इस प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि धान रोपाई में आधुनिक मशीनों के उपयोग से किसानों को समय और श्रम की बचत होती है, साथ ही उत्पादन में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
कृषक मनोज चंद्राकर द्वारा इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है। अब तक जिले में लगभग 100 हेक्टेयर लक्ष्य में से 62 हेक्टेयर क्षेत्र रोप दिया गया है तथा शेष खेतों में रोपाई का कार्य प्रगति पर है। कृषि विभाग द्वारा अधिक से अधिक किसानों को यांत्रिक रोपाई (कतर रोपा) के प्रति प्रोत्साहित करना है, जिससे कृषि कार्यों में आधुनिकता और उत्पादकता को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *