कृषि प्रधान देश में किसानों के उन्नति के लिए कार्य कर रही विष्णुदेव सरकार
तिल्दा .राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा तड़के सुबह खेतों में कृषि कार्य करने पहुंच गए। उन्होंने धान के पौध लगाए और किसानों तथा वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया उन्होने किसानों से बातचीत में क कहा कि धान की उन्न्नतशील किस्मों का जोर दिया जाए

प्रदेश के राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा की साय सरकार किसानों को ज्यादा आय दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इस बार उन्होंने धान की खेती के लिए को नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग मेहनत और निष्ठा से खेती से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनको ज्यादा लाभ जरूर मिलेगा। केमंत्री स्वयं खेत में उतरकर लाइन में धान की रोपाई करते देखे गए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई किस्मों से ज्यादा फायदा मिलता है। आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि खेतिहर मजदूर भाइयों एवं बहनों के साथ धान की रोपाई करते हुए हमारी समृद्ध कृषि परंपरा का निर्वहन किया।
मेरे जैसे इस प्रदेश का हर एक किसान अपनी मिट्टी, खेत और फ़सल से अत्यधिक लगाव रखता है और कृषि कार्य करने में सुखद आनंद की अनुभूति प्राप्त करता है वही भाजपा ज़िला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि किसान परिवार से होने पर मंत्री किसानी कार्य को अच्छे से समझते और कृषि के दौरान होने वाली छोटी बडी समस्या का समझ होने के कारण किसानों के लिए मंत्री टंकराम वर्मा प्राथमिकता देते रहते हैं और कहा की किसानों की फसलें खूब लहलहाए, माँ लक्ष्मी एवं माँ अन्नपूर्णा की कृपा से प्रदेश का हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है…

