तम्बाकू से संबंधित सामाग्री बेचने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई

तिल्दा नेवरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड तिल्दा के मार्गदर्शन में आज तिल्दा नेवरा में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू से संबंधित सामाग्री बेचने वाले दुकानदारों एवं पान ठेलाओं का चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 18 जगहों पर राशि 4350.00 रू. पर चालान काटा गया, जिसमें मुख्य रूप से श्री ओमप्रकाश यादव, औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ज़िला रायपुर , श्रीमती ममता सुनानी, कार्यक्रम प्रबंधक एवं श्री अजय बैस के सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *