तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 17 की मौत

हैदराबाद .बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे, जो कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद जा रहे थे। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने आरटीसी बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 17 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गिट्टी के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *