भाजपा तिल्दा शहर मंडल ने किया गुरुजनों का सम्मान

तिल्दा नेवरा . भाजपा तिल्दा शहर मंडल के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के गुरुओं का सम्मान किया गया जिसमें खेल, योग, शिक्षा, संगीत ,के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान साल, श्री फल और तिलक लगाकर उन्हें नमन करते हुए सम्मान किया गया संकुल स्तरीय सासाहोली हाई स्कूल, बीएनबी हाई स्कूल, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम, मैं कार्यरत शिक्षकों का भी सम्मान किया गया भाजपा तिल्दा शहर मंडल में निवासरत भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल ,मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री ,राम पंजवानी जिला उपाध्यक्ष,नरेंद्र शर्मा वरिष्ठ, ईश्वर यदु सभापति, डॉक्टर खुमान वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि नपा ,मनोज निषाद मंडल अध्यक्ष, सौरभ जैन शहर महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु के बिना जीवन अंधकार है गुरु का सम्मान आदिकाल से हमारे पूर्वज करते आ रहे हैं और हमें भी गुरुओं के शरण में ही मोक्ष मिलना है गुरु ही साक्षात देवता है जिन गुरु जनों का सम्मान हुआ प्रमुख रूप से प्राचार्य सुभाष शर्मा, प्राचार्य राजेश चंदानी , प्राचार्य दुष्यंत सोनी, ने भाजपा के द्वारा इस सम्मान कार्यक्रम के लिए आभार करते हुए कहा कि यह बीजेपी का विचारधारा और संस्कार है जो गुरुजनों का सम्मान कर रहे हैं निश्चित ही इस प्रकार के कार्यक्रम और सम्मान से और भी संगठनों को और बच्चों को इससे सिख मिलेगी कार्यक्रम में विनोद नेताम सभापति, संतोष यदु सभापति, श्रीमती रानी सौरभ जैन सभापति ,दिनेश कुमार साहू पार्षद ,प्रेम कोसले, दौलत चक्रधारी ,शिव वर्मा ,गोपाल साहू, गायकवान बंजारे, सुरेश लखवानी, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं के साथ पालक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *