सुशासन तिहार 2026 : ताराशिव में लगा समाधान शिविर

429 आवेदन प्राप्त, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

तिल्दा-नेवरा, 7 मई। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा की ग्राम पंचायत ताराशिव में मंगलवार को समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण किया गया।

शिविर में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

शिविर में सबसे अधिक 156 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुए, जबकि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से 112 आवेदन मिले। कुल 429 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 195 मांग संबंधी आवेदन तथा 14 शिकायत आवेदन लंबित रहे। शेष प्रकरणों का निराकरण शिविर स्थल पर ही तत्काल कर दिया गया।

ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

प्रदेशव्यापी अभियान सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति स्वाति वर्मा सहित सरपंच, पंच और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

शिविर में जिला पंचायत सभापतिगण सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *