भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

कवर्धा:- कोलेगांव घोरपेन्द्री बासनी मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बालक सुरक्षित बच गया. बच्चे को कुछ चोटें आई है. घायल बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा ऑढिले निवासी सारंगढ़ अपनी पत्नी कीर्ति ऑढिले और 4 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल कोलेगांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई और अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा घुसी. हादसे में पति-पत्नी दोनों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चा दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया.घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *