तमिलनाडु के करीब ‘दित्वा’ तूफान

श्रीलंका में 100 से ज्यादा लोगों की जान लेने के बाद भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ भारत के करीब पहुंच गया है। यह रविवार को ही चेन्नई के तट से टकरा सकता है। चक्रवात से पहले ही तमिलनाडु, पुदुच्चेरी समेत दक्षिण के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु में चक्रवात का असर ज्यादा होने की आशंका है इसलिए राहत बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने राहत पैकेट भी तैयार कर लिए हैं। शनिवार शाम से ही तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 5 तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते शनिवार को ही चेन्नई में 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दक्षिणी रेलवे ने कुछ मार्गों पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा की है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दितवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सुबह 6 बजे यह तमिलनाडु के तट से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *