मिनकापल्ली के जंगल से 83 मवेशी छुड़ाए, सात आरोपी गिरफ्तार।

गौ तस्करों पर मद्देड़ पुलिस ने कसा शिकंजा।

भोपालपटनम @ थाना मद्देड़ पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तेलंगाना राज्य के सात तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 83 गौवंशीय मवेशी बरामद किए हैं। यह सभी आरोपी मिनकापल्ली-जंगल रास्ते से छत्तीसगढ़ से तेलंगाना के एटुनगरम की ओर पशुओं को अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मवेशी तस्कर मिनकापल्ली से तारलागुड़ा जंगल रास्ते के जरिये पशुओं को हांककर तेलंगाना ले जा रहे हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जंगल में दबिश देकर तस्करों को मौके पर ही धरदबोचा। जिनमे अरचंच ईसलावत, रमेश मुनावत, भुक्य पंतलु, भुक्या मानसिंह, जरपल्ला कमलेश, दशरथ जरपल्ला, अजमेरा रमेश शामिल है सभी निवासी डोडला कोत्तुर व रेड्डीपल्ली, एटुनगरम, तेलंगाना के है। पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 83 मवेशियों को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया। जब्त मवेशियों को मद्देड़ के कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *