एयर शो तैयारी अभ्यास के दौरान एक स्कूल छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, दाई दीदी क्लिनिक (एमएमयू-02) की टीम ने स्कूल छात्रा का मानवीय संवेदनशीलता सहित किया त्वरित प्राथमिक उपचार

 चिकित्सक ने चिकित्सा टीम सहित प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर स्कूल छात्रा को तुरंत ओआरएस, आयरन टेबलेट्स दी

 

 

 

रायपुर — छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 5 नवंबर 2025 को होने वाले सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के भव्य एयर शो की अभ्यास तैयारियों के बीच सेंध लेक, अटल नगर नवा रायपुर में अचानक एक संवेदनशील घटना देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक स्कूल छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ गयी।
मौके पर तैनात मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत कार्यरत एमएमयू-02 ‘दाई दीदी क्लिनिक’ रायपुर की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्परता सहित स्कूल छात्रा का त्वरित प्राथमिक उपचार किया।
डॉ. तिलेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने स्कूल छात्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसे ओआरएस (ORS) दिया गया। उसे आयरन टैबलेट्स भी दी गईं।
स्थल में एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर काजल शर्मा की भी उपस्थिति रही। इस मौके पर दाई दीदी क्लिनिक की टीम में फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्नीशियन प्रियंका यादव, नर्स राजश्री चेलक सभी ने मिलकर स्कूल छात्रा को त्वरित रूप से आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के भव्य एयर शो की अभ्यास तैयारियों के बीच हुई अचानक इस घटना ने दाई दीदी क्लिनिक जैसी मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की “जनसेवा और त्वरित चिकित्सा सहायता” की भूमिका को एक बार फिर प्रमाणित किया है। यह टीम न केवल स्लम और शहरी बस्तियों में बल्कि सार्वजनिक आयोजनों और आपात स्थितियों में भी महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सेवा के लिए सदैव तैयार रहती है।
राज्य सरकार की यह पहल “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सुरक्षित छत्तीसगढ़” की भावना को साकार करती है, जहाँ हर नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *