अवैध संबंध के शक में पति बना जल्लाद

शेखपुरा.प्रेम जब परवान चढ़ा तो घरवालों के विरोध के बाद भी प्रेमिका से शादी रचा ली और जब अवैघ संबंध का शक हुआ तो पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हद तो यह कि पहले पत्नी का सिर मुंडन किया और फिर घर में बंधक बना उसके साथ मारपीट की। किसी तरह पति के चंगुल से भागकर पीड़िता मैके पहुंची और महिला थाने में एफआईआर दर्ज करायी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों एक- दूसरे से जुड़े थे। बाद में मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ तो दोस्ती प्रेम में बदल गई। दो माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *