ईरान ने दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी सऊदी अरब के ‘अरामको’ पर हमला किया

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है। अमेरिका और इजरायल चाहते हैं कि अब यह युद्ध बंद हो, लेकिन ईरान का इंतकाम अभी बाकी है। ईरान ने साफ कह दिया है कि वह इस बारे में अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। ऐसे में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। इस बीच ईरान ने सऊदी अरब की दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी कही जाने वाली अरामको पर हमला कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *