छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि “रामलला दर्शन योजना” का साकार होना

श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष 2025-26 की बिलासपुर संभाग से पहली ट्रेन 23 जुलाई 2025 को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना हुई

23 जुलाई को बिलासपुर संभाग के दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से दोपहर 12:30 बजे माननीय अध्यक्ष महोदय छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड श्री नीलू शर्मा जी की अध्यक्षता एवं अगवाई में श्री धरमलाल कौशिक जी माननीय विधायक बिल्हा, श्री धर्मजीत सिंह जी माननीय विधायक तखतपुर, श्री सुशांत शुक्ला माननीय बेलतरा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज अयोध्या धाम के लिए ट्रेन रवाना होने के अवसर पर बिलासपुर संभाग के यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तीर्थयात्रियों के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए लगाये जा रहे जयकारे से गुंजायमान रहा। तीर्थयात्रियों के परिजनों और मित्रों ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बन उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी। ट्रेन रवाना होने के पूर्व तीर्थयात्रियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्यों एवं लोकवाद्यों से किया गया. आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों द्वारा सभी तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर अभिन्दन किया गया।

इस अवसर पर श्री राजेश सूर्यवंशी माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर, श्री दीपक सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष, श्री कौशिक मित्रा सीसीएम रेलवे, श्री अमित कुमार आयुक्त नगर निगम बिलासपुर , श्रीमती शिवानी सिंह तोमर उप संचालक पंचायत ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. कार्यक्रम में आईआरसीटीसी रेल्वे जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि प्रदेश वासियों को उनके जीवन काल में एक बार प्रभु श्री राम लला के दर्शन (अयोध्या धाम) कराए जाने की राज्य सरकार के घोषणा पत्र अनुसार दिनांक 23/02/2024 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के मध्य MOU संपादित किया गया था। इसी कड़ी में योजना का शुभारंभ रायपुर संभाग के दर्शनार्थियों को लेकर रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन को रायपुर रेल्वे स्टेशन से दिनांक 05 मार्च 2024 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा वरिष्ठ मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। तदुपरान्त 11 मार्च को बिलासपुर संभाग के दर्शनार्थियों को लेकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन को मान. उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी , मान. वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी द्वारा जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। 19 जून को सरगुजा संभाग के दर्शनार्थियों को लेकर रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन को माननीय सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा विधायक गणों, जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

इसी-क्रम में दिनांक 26 जून को दुर्ग एवं बस्तर संभाग (संयुक्त) से प्रथम स्पेशल ट्रेन में 850 यात्रियों को रेल्वे स्टेशन दुर्ग से मान. उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री दुर्ग श्री विजय शर्मा जी, मान. उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, मान. वन मंत्री छ.ग. शासन श्री केदार कश्यप जी, विधायक गणों एवं जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

सामान्य जन, जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण, छ.ग. टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं IRCTC के अधिकारी/कर्मचारीगण भी सम्मिलित रहे। इस योजना के अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ के लगभग 22,950 दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया।

प्रभु श्री राम लला दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या धाम के लिए यह स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर-दुर्ग (संयुक्त) संभाग के यात्रियों को श्री राम लला अयोध्या धाम दर्शन के लिए निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *