नेवरा में राम कथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

तिल्दा-नेवरा। नेवरा स्थित बीएनबी शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कथा का श्रवण करने पहुंचे मंत्री

राम कथा के दूसरे दिन मंत्री टंक राम वर्मा ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर विधिवत बैठकर कथा का श्रवण किया। उन्होंने कथा के माध्यम से रामचरित मानस के संदेशों को आत्मसात करने की बात कही।

जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, जनपद सदस्यगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक कथा का रसपान किया।

मानस कोकिला देवी चंद्रकला कर रहीं कथा वाचन

आयोजित राम कथा की कथावाचक मानस कोकिला देवी चंद्रकला हैं, जिनके सुमधुर वाचन से पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर रहा।

बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता

कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर राम कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की निरंतर बढ़ती उपस्थिति से आयोजन की सफलता स्पष्ट नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *