रायपुर दक्षिण उपचुनाव…सुनील सोनी बीजेपी प्रत्याशी घोषित

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया गया है। इधर, शनिवार को कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने भी नामांकन फॉर्म ले लिया है। हालांकि कांग्रेस ने अब तक नाम की घोषणा नहीं की है। रायपुर दक्षिण सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उप चुनाव की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *