नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों मोहन तिवारी , गौरव शर्मा, दिलीप साहू,भूपेश जांगड़े और दिनेश यदु का आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यालय में #अभिनंदन किया गया प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, उपाध्यक्ष भरत योगी रायपुर जिलाध्यक्ष राम साहू ने विजय प्रत्याशियों को श्री राम चरित मानस भेंट ..कर उनका अभिनन्दन किया साथ ही प्रेस क्लब रायपुर और श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के द्वारा चुनाव चुनाव संचालक श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रशांत शर्मा, श्री राम अवतार तिवारी, श्री बृजेश चौबे, श्री संदीप पौराणिक का अभिन्दन किया गया
साथियो का अभिनन्दन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी ने कहा मोहन भाई श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष, प्रदेश सचिव के रूप मे कार्य कर चुके है वर्तमान मे प्रदेश उपाध्यक्ष है बहुत अनुभवी है पत्रकारों के हित मे निरंतर संघर्ष करते रहें है उनका अनुभव का लाभ पत्रकार जगत को मिलेगा, श्री प्रकाश शर्मा, श्री राम अवतार तिवारी, श्री ब्रजेश चौबे, श्री संदीप पौराणिक, श्री राजेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया, अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा ने पत्रकार हित मे सभी वादाओ को पूरा करने का वचन दिया। इस दौरान कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे जिसमें अभिनेश पाण्डेय, राकेश निषाद, मनोज नायक, लोकेश साहू, विक्रम साहू आदि। कार्यक्रम संचालन राम साहू ने किया, आभार अनिल पवार ने ब्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *