स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: रायपुर के वार्ड 63 में जागरूकता अभियान तेज

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 क्षेत्र अंतर्गत नन्दी चौक टिकरापारा में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025 – 2026 के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 6 स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों द्वारा स्वच्छता जनजागरुकता अभियान चलाया गया और स्वच्छता जागरूकता रैली वार्ड 63 में मार्गो और बाजार में निकालकर नागरिकों को दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर नागरिकों को जागरूक किया गया.
स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों द्वारा नगर निगम रायपुर के जोन 6 अंतर्गत वार्ड 63 अंतर्गत नन्दी चौक टिकरापारा क्षेत्र में रहवासी नागरिकों को घर में 4 विभिन्न प्रकारों के कूड़े को सुव्यवस्थित करने का सहज और सरल तरीका 4 पृथक – पृथक डस्टबिन में गीला , सूखा, विशेष देखभाल और सेनेटरी कूड़ा पृथक – पृथक क्रमशः हरे , नीले , लाल और काले डस्टबिन में पृथक करते हुए रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की गई.
स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने रहवासी नागरिकों से घर का कूड़ा कदापि बाहर नहीं फेंकने और अपने घर और उसके आसपास सफाई बनाये रखने घर का कूड़ा सफाई वाहन में सफाई मित्र को देने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 6 अंतर्गत वार्ड 63 अंतर्गत क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हाजरी के मार्गनिर्देशन में नन्दी चौक टिकरापारा के रहवासी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के अंतर्गत की .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *