सेन समाज एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम रखा गया
लगभग 39 लोगों ने शिविर में भाग लिया जिसमें सात महिलाएं शामिल हैं
रायपुर लोकसभा के सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के जन्मदिन (01 मई) के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा एवं समर्पण दिवस मनाने का संकल्प सेन समाज एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में रखा गया है, जिसमें प्रात 11:00 बजे से तक अपना ब्लड बैंक गुजराती स्कूल के सामने देवेंद्र नगर में निशुल्क रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया, एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ सम्मान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी, डॉ जेपी शर्मा जी, एवं जिला संयोजक श्री डां सत्येंद्र पांडे जी तथा कमलेश शर्मा जी, डॉ सुनील गोल्हानी के करकमलो से सभी रक्तदान दाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया ,उक्त कार्यक्रम में सेन समाज के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर के साथ नारायण सेन, सुशील कौशिक,शिव सेन, राधेश्याम श्रीवास ,राजू श्रीवास, प्रदीप श्रीवास, डॉ रामेश्वर ठाकुर, कोमल राम साहू,ओपी वर्मा, श्रीमती श्यामा सेन, श्रीमती अंजलि सेन, राजा गिरधर सेन,अंकुश, रमेश दाऊलाल श्रीवास राज श्रीवास, प्रमोद, राजेश,दिलीप सेन ,जीवित राम सेन, लता श्रीवास,शांता सेन आदि सभी पूरे कार्यक्रम तक उपस्थित रहें, रक्तदान किए गए सभी यूनिट को थैलेसीमिया एवं शिकल सेल रोगियों के लिए निशुल्क प्रदान की जाएगी,। उक्त जानकारी जिला के अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर एवं ने दी/

