सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा-नेवरा में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना

तिल्दा-नेवरा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा, भाजपा नेता श्री अनिल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ज्ञान, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को सुदृढ़ करने वाले प्रेरक मंच होते हैं। उन्होंने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी विद्यार्थियों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा उनके जीवन में ज्ञान, संस्कार और शुभता का संचार करें।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *