प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन-

तिल्दा नेवरा. डॉ•बलराम उधव दास टहिलियानी द्वारा प्रायोजित बी.एन बी शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में डॉक्टर राजेश कुमार चंदानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरानंद हरिरामानी,मुख्यअतिथि खेमच॔द विरानी ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर बलराम द्वारा तिल्दा क्षेत्र में सर्वाधिक अंकों के साथ हाई एवं हायर सेकेंडरी 2025में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन बालको और तीन बालिकाओं कुल 12 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं 500 की सम्मान राशि और हिन्दी में गीता प्रदान की गई ।साथ ही श्रीमती रानी सौरभ जैन सभापति शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति नगरपालिका तिल्दा नेवरा द्वारा भी इन विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोती की माला पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया ।उन्होनेंबच्चों को भविष्य में इसी तरह मेहनत कर बहुत अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया


गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम शिक्षकों का सम्मान सौरभ जैन एवं श्रीमती रानी जैन ,राम पंजवानी, पार्षद दिनेश व ईश्वर यदु,मनोज निषाद द्वारा तिलक लगाकर सभी शिक्षकों को शाल से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने उद्बोधन में नगर के सभी गणमान्य नागरिकों नेआज के दिन के महत्व एवं नगर के गौरव को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉक्टर बलराम को एक अच्छी शुरुआत के लिए बधाई प्रेषित किया । राजेश चंदानी ने ङा बलराम के सरल और सादगी भरे जीवन पर और विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *