तिल्दा नेवरा.मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रांजल सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा सदस्यों द्वारा उन्हें तिल पापड़ी भी भेंट की गई। मकर संक्रांति हिंदुओं का एक पवित्र पर्व है, जिसमें दान को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।
हिंदू संस्कृति के अनुरूप तथा शीत ऋतु से बचाव के उद्देश्य से प्रांजल सेवा समिति द्वारा लगभग 50 कंबलों का वितरण किया गया। इनमें से कुछ कंबल सड़क किनारे सोने वाले जरूरतमंद लोगों को तथा कुछ अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को प्रदान किए गए।
समिति द्वारा यह सेवा कार्य शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर किया गया। प्रांजल सेवा समिति समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करती रहती है।
इस कार्यक्रम में श्रीमती पदमा शर्मा, रेखा शर्मा, चुनेश्वरी साहू, सुनीला अजरिया, दिव्यांशी शर्मा, आरती सारंगी, प्रीति, खुमेश्वरी शुक्ला, अन्नपूर्णा शर्मा एवं सरिता शर्मा की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा। सभी सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

