सम्मान समारोह आयोजित
रायपुर। जय श्री राम प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में चलाए जा रहे जय श्री राम नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण के 05 प्रशिक्षर्थियों का दो छत्तीसगढ़ पुलिस, एक सीआरपीएफ,एक बीएसएफ,एक सीआईएफ मैं भर्ती होने पर संस्था के द्वारा कमल विहार सेक्टर 13 में सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था l जिसमें यहां के निवासी और सभी प्रशिक्षक आरती गर्व के साथ जिसका मुख्य अतिथि आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू अति विशिष्ट अतिथि कर्नल मेडिकल ऑफिसरडॉ ए के अवधीया
ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद साहू
पार्षद प्रतिनिधि तिलक प्रसाद
सत्यनारायण देवांगन मंडल महामंत्री भाजपा ग्रामीण
रुपेश यादव युवा मंत्री ग्रामीण रायपुर
कुंवर विजय सिन्हा जिला महामंत्री कलार समाज
इस संस्था से पूर्व में भर्ती हुए मिथिलेश कुमार देवांगन बोरिया कला जो अभी छुट्टी आये है l कार्यक्रम मे उपस्थित l इन सभी ने पांचो प्रशिक्षणार्थियों को फोर्स में ज्वाइन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए l साथ ही प्रशिक्षक पूर्व सैनिक पन्नालाल को भी उनकी कड़ी परिश्रम और निःशुल्क ट्रेनिंग से सफलता हासिल हुआ इसके लिए भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए l इस अवसर पर पहुंचे कैप्टन गोवर्धन शर्मा नायक आरके सोनी संस्था के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल. सुभाष सिंह. तुलाराम सिन्हा सचिव कोषाध्यक्ष ललित देवांगन सदस्य मेवा लाल सिन्हा,सी एम पांडेय विनय गुप्ता नीरज साहू प्रकाश साहू शेखर वर्मा छवि साहू सत्यनारायण जायसवाल ज्ञान देवांगन द्वारका बांधे फोर्स जॉइन किये पांचो बच्चों के माता-पिता भी इस सम्मान समारोह में जय श्री राम प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान के द्वारा भोजन का उत्तम व्यवस्था भी किया गया था कार्यक्रम के बाद सभी को भोजन करवाया गया l आरडीए अध्यक्ष श्री नंदे साहू ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम को मैं बहुत ही निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं इसके लिए मैं बधाई देता हूं l भर्ती हुए पांचो प्रशिक्षणार्थियों को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर फूल माला से सम्मान किया गया l तत्पश्चात इसी संस्था से भर्ती हुए सी दिव्या शेट्टी के पापा के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थीयों को ट्रैवल बैग भी गिफ्ट में दिया गया l कार्यक्रम में आए हुए करनाल मेडिकल अफसर श्री अयोध्या जी ने कहा कि इस कार्यक्रम से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं और जहां पर निशुल्क सेवा देकर पूर्व सैनिक पन्नालाल सिन्हा बच्चों को देश की सेवा के लिए आगे भेज रहे हैं यह काबिले तारीफ है l फौजी से सेवानिवृत हुए जवानों को चाहिए कि वह अपने अपने एरिया में इस प्रकार के निशुल्क ट्रेनिंग देने और बच्चों को मार्गदर्शन देकर देश की सेवा में तत्पर रखें l सम्मान समारोह में प्रशिक्षण आर्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया l सम्मान समारोह में प्रशिक्षक पूर्व सैनिक पन्नालाल सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2020 से चला रहा हूं और यह सुबह 5:30 से 7:30 तक चलता है l साथ ही प्रतिदिन ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होता है l युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जिनको भी निशु का ट्रेनिंग लेना है और फोर्स जॉइन करना है वह कमल विहार सेक्टर 13 में आज में और मोबाइल नंबर से संपर्क करें:- 982740 1090.

