महुआ मोइत्रा का पति पिनाकी संग रोमांटिक डांस वायरल

कोलकाता। राजनीति में अपने तीखे तेवरों के लिए जानी जाने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बर्लिन में शादी के बाद महुआ मोइत्रा और उनके पति बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों फेमस बॉलीवुड सॉन्ग ‘रात के हमसफर’ गाने पर बेहद रोमांटिक अंदाज़ में डांस करते नजर आ रहे हैं। मैचिंग आउटफिट्स में एक-दूसरे की बाहों में खोए इस कपल की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने 30 मई को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शादी की थी। इस खास मौके पर दोनों का एक रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महुआ मोइत्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें वो और पिनाकी मिश्रा बॉलीवुड के क्लासिक गाने ‘रात के हमसफर’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस अवसर पर मैचिंग पीच रंग की ड्रेस पहनी है– महुआ मोइत्रा ने बनारसी सिल्क की साड़ी और पारंपरिक गहने पहने थे, जबकि पिनाकी मिश्रा पीच कलर की वेस्टकोट में दिखे। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, “राजनीतिक विचार भले ही अलग हों, लेकिन कुछ रिश्ते इससे ऊपर होते हैं। शादी मुबारक हो।” दूसरे ने लिखा, “बहुत प्यारा पल है, दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” शादी की एक और तस्वीर में दोनों को एक दो-लेयर वाला वेडिंग केक काटते देखा गया। केक पर गॉवेल, ब्रीफकेस, हैंडबैग, चश्मा जैसी कई पर्सनल चीज़ें बनी थीं, जो उनके प्रोफेशन और पर्सनालिटी को दर्शाती हैं। गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा का बैकग्राउंड इनवेस्टमेंट बैंकिंग में रहा है, जबकि पिनाकी मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पुरी (ओडिशा) से चार बार सांसद रह चुके हैं। शादी की खबर और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच भी इस कपल को लेकर चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *