बलौदाबाजार. नगर पालिका बलौदाबाजार अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द वार्ड, राजीव गांधी वार्ड,गुरु नानक देव वार्ड,चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। दुकान हेतु लैम्प्स, प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति,वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतों अन्य सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा जिला बलौदाबाजार -भाटापारा क़क्ष क्रमांक 80 में कार्यालय समय पर जमा कर सकते है।
5 नवीन पीडीएस दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

