तिल्दा नेवरा 22/05/2026 को विकासखंड तिल्दा अंतर्गत ग्राम परसदा में सुशासन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मभूषण से सम्मानित विधायक अनुज शर्मा सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा एवं क्षेत्र के समस्त सरपंचगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार जी एवं श्री अभिषेक सिंह जी उपस्थित रहे। विकासखंड स्तर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष सिन्हा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक ममता सुनानी एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
सुशासन शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। टीबी मरीजों को पोषण सहायता हेतु फूड बास्केट का वितरण किया गया। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण कर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही NCD कार्यक्रम अंतर्गत बुजुर्गजनों को छड़ी प्रदान कर उनके स्वास्थ्य एवं सहायतार्थ सहयोग प्रदान किया गया। “ग्रीन पालना” पहल अंतर्गत प्रसव पश्चात माताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा 5 प्रकार के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण एवं नवजीवन के संदेश को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। सुशासन शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
ग्राम परसदा में सुशासन शिविर का भव्य आयोजन, ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

