स्व.पंडित मालूराम शर्मा के पुत्र नरेंद्र शर्मा का सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी एवं कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी की उपस्थिति में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में स्व.पंडित मालूराम शर्मा के पुत्र नरेंद्र शर्मा का सम्मान मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान आपातकाल के काल दौर में सत्य, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले वीर लोकतंत्र सेनानियों एवं दिवंगत सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधिगण, लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *