बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक ही दिन में कार्रवाई करते हुए 10 गिरफ्तारी वारंट तामिल कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिले में लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को थाना पलारी प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी न्यायालय की तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी, बलौदाबाजार के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

