वैश्विक मंच पर बेनकाब हुआ PAK

वाशिंगटन में PAK के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तानी डेलिगेशन से मुलाकात करते हुए शेरमैन ने कहा कि पाकिस्तान को इस घिनौने आतंकी संगठन को पूरी तरह खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए और क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ना चाहिए.
अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने इस आतंकी संगठन को घिनौना (vile) बताया और कहा कि यह समूह 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या सहित कई जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार है.
वाशिंगटन में PAK के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तानी डेलिगेशन से मुलाकात करते हुए शेरमैन ने कहा कि पाकिस्तान को इस घिनौने आतंकी संगठन को पूरी तरह खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए और क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ना चाहिए.
बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी वॉशिंगटन में मौजूद है, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों को जानकारी दे रहा है. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया है और सीमा पार आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *