PAK में तबाही का इससे बड़ा सबूत नहीं मिलेगा!

7 मई 2025 को शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ उसकी दृढ़ नीति का प्रतीक बन गया. इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना (IAF) ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों, विशेष रूप से नूर खान और मुरीद एयरबेस पर सटीक मिसाइल हमले किए.
मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों ने इन हमलों के बाद की तबाही को स्पष्ट रूप से दिखाया है. नूर खान में एक पूरा परिसर ध्वस्त हो गया, जबकि मुरीद में कमांड सेंटर और संभावित भूमिगत सुविधा को नुकसान पहुंचा.ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारत ने इस हमले का जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को ठहराया, जो पाकिस्तान से संचालित होते हैं. 7 मई को भारत ने नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिनमें बाहवलबुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद शामिल थे.
इसके बाद, जब पाकिस्तान ने 8-10 मई को भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, तो भारत ने जवाबी कार्रवाई में 11 पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया. इनमें नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) प्रमुख थे.
नूर खान एयरबेस पर तबाही
नूर खान एयरबेस रावलपिंडी के चकला में स्थित पाकिस्तान वायुसेना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. यह पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर्स (GHQ) और इस्लामाबाद से केवल 10 किमी दूर है. यह एयरबेस एयर मोबिलिटी कमांड का मुख्यालय है, जो सैनिकों, उपकरणों और वीआईपी परिवहन के लिए जिम्मेदार है. यहां C-130 हरक्यूलिस, IL-78 रिफ्यूलर और प्रशिक्षण विमान जैसे कराकोरम-8 तैनात हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *