आपरेशन सिंदूर में मिली सफलता से महिलाओं ने नगर में निकाली शौर्य शोभायात्रा

पहलगाम में आतंकी घटना कायरना हरकत – गीता सोम पुजारी।

बीजापुर :- राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच जिला बीजापुर के तत्वावधान में शनिवार को बीजापुर की महिला शक्ति ने हुंकार भरते हुए रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। आपरेशन सिंदूर में मिली सफलता से उत्साहित महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली । शोभा यात्रा सांस्कृतिक भवन मैदान से जय स्तम्भ चौक तक निकाली। रैली बाद नगर के मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में महिला मंच द्वारा सभा का आयोजन किया गया l सभा के मुख्य वक्ता नपाध्यक्ष गीता सोम पुजारी ने अपने संबोधन में पहलगाम में हुए आतंकी घटना को कायरना हरकत कहते हुए निंदा की गई। इसके जवाब में सेना की कार्यवाही व शौर्य पर गर्व बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ महिला नेत्री पूजा पौंदी ने भी सभा को संबोधन किया। अपने संबोधन में पहलगाम की घटना को निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना की सौर्य पराक्रम को नमन किया। आपरेशन सिंदूर और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नही करते हुए सेना दुश्मनों को जवाब देने पर धन्यवाद दिया। पूजा पोंदी ने भी संबोधन में कहा राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश की सेना की कार्यवाही से हमे गर्व है। इस अवसर पर सेना को नमन कर धन्यवाद दिया। शोभायात्रा के कार्यक्रम में नगर की महिला पार्षद व वरिष्ठ महिलाएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *