सुकमा। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, मुखबिर के आसूचना पर 25 मई 2025 को थाना जगरगुण्डा से तोमेश वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के हमराह जिला बल एवं डीआरजी बल एवं कैम्प बेदरे से 165 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम गोंदपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गोंदपल्ली में घेराबंदी की गई।
थाना जगरगुण्डा के प्रकरण में फरार चल रहे, 02 नक्सली
01 पुनेम लिंगा पिता पुनेम सोमा (मंडीमरका आरपीसी डीकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 02 लाख) उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी गोंदपल्ली रेंगापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) एवं 02. डोडी गंगा पिता डोडी सोमा(मंडीमरका आरपीसी डीकेएमएस सदस्य) उम्र 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम गोंदपल्ली पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) को पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों आरोपी जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत 13.09.2024 को ग्राम गोंदपल्ली के 01 ग्रामीण को ग्रामीणों की बैठक लेकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर लकड़ी के डण्डे से पीट-पीट कर गले में रस्सी से गला घोटकर हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहे है। घटना के संबंध में पूर्व से थाना जरगुण्डा में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 190, 191(2), 140, 103 (1) भारतीय न्याय संहिता, 25 आर्म्स एक्ट, 38, 39, 16 (क) विधि विरूद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त घटना में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रविवार 25 मई 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर विशेष माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।

