नीट (यूजी) 2026: पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के बाद नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एनटीए ने शुक्रवार को घोषणा की कि नई परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को होगी। यह फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है।

इस फैसले से देशभर के करीब 22 लाख छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से अनिश्चितता में थे।

NTA का आधिकारिक बयान

NTA ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया, “नीट (यूजी) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।”

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।

NTA ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं:

011-40759000 और 011-69227700

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *