लखनऊ। रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भव्य तस्वीरें दिख रही हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। ठीक 12 बजे रामलला के जन्मोत्सव के बाद उन्हें भगवान भास्कर ने सूर्य तिलक लगाया। प्रभुराम की नगरी अयोध्या में भक्त जय श्री राम के नारों के साथ राम लला के दर्शन के लिए कतार में लगे नजर आए। सुबह से श्रद्धालु पवित्र यमुना में डुबकी लगाने के बाद मंदिर की ओर बढ़े। सभी के मन में एक ही इच्छा कि बस एक बार रामलला के दर्शन हो जाएं। आपको बता दें कि अयोध्या को फूलों से सजाया गया और सुरक्षा के भी फूल प्रूफ इंतजाम किए गए।
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।
इकबाल अंसारी ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करके रामनवमी की। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या पूज्य है, अयोध्या में सरयू नदी है, अयोध्या में हनुमानगढ़ी है और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर है। अयोध्या में देश-दुनिया की आस्था है। अयोध्या में जितने भी श्रद्धालु आयेंगे उनका हम स्वागत करेंगे।
अयोध्या में 2 लाख दीये जलाए गए
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था और श्रद्धा की रोशनी में नहाई हुई है। रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में 2 लाख दीये जलाए गए हैं। अयोध्या का चप्पा-चप्पा दिव्य और भव्य नजर आ रहा है। चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित रामदरबार पहुंचे। यहां प्रतिष्ठित विग्रहों का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद वह मंदिर परिसर के ओपन एयर थिएटर के मंच पहुंचे।

