पुलिस ने 20 फीट ऊंचा नक्सली स्मारक किया ध्वस्त

बीजापुर । जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत नेशनल पार्क के ग्राम पील्लूर में डीआरजी, सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नेशनल पार्क क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थी। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह स्मारक नक्सलियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में बनाया था और इसे अपनी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के प्रतीक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था । इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई नक्सलियों के मनोबल को कमजोर करने और क्षेत्र में शासन की पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *