मुरा-बड़ौदा मार्ग पर मौत बनकर आया ट्रेक्टर , आरक्षक कमलेश वर्मा का दुखद निधन

 

ब्रेजा कार में सवार थे तीन लोग, एक गंभीर रूप से घायल; तिल्दा-नेवरा थाने में पदस्थ आरक्षक का हाल ही में हुआ था सिलतरा तबादला
तिल्दा-नेवरा। खरोरा थाना क्षेत्र के मुरा-बड़ौदा मार्ग पर शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने ब्रेजा कार को टक्कर मर दी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार तीनों लोगअंदर फस गाए । इस दर्दनाक दुर्घटना में तिल्दा-नेवरा थाने में पदस्थ रहे पुलिस आरक्षक कमलेश वर्मा सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गया .
लौटते समय काल बनकर आया ट्रेक्टर
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक कमलेश वर्मा अपने दो साथियों के साथ ब्रेजा कार से गए हुए थे। वापसी के दौरान मुरा-बड़ौदा मार्ग पर बड़े बरौंदा के पास धान के बोरों से भरा t
ट्रेक्टर उनकी कार को टक्कर मारकर उसके ऊपर पलट गया। कार पर गिरते ही उसमें सवार तीनों लोग बुरी तरह का र में फस गए। हादसे में कमलेश वर्मा और उनके एक साथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।तिल्दा से सिलतरा हुआ था तबादला, नई पदस्थापना पर शुरू नहीं कर पाए थे काम
इस हादसे में जान गंवाने वाले आरक्षक कमलेश वर्मा तिल्दा-नेवरा थाने में पदस्थ थे। हाल ही में उनका तबादला सिलतरा थाने में किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने नई पदस्थापना के लिए आमद दर्ज करा दी थी, लेकिन वहां नियमित रूप से ड्यूटी शुरू नहीं कर पाए थे। नई जगह पर जिम्मेदारी संभालने से पहले ही दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।
कमलेश वर्मा की असमय मौत से पुलिस महकमे और परिचितों में शोक की लहर है। जिस नई शुरुआत के साथ उन्हें आगे बढ़ना था, वह अधूरी रह गई। सिलतरा थाने में उनकी आमद दर्ज तो हुई, लेकिन वहां सेवा देने का मौका उन्हें नहीं मिल सका।
हादसे ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल
धान से लदे वाहन के कार पर पलटने की इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सुरक्षित आवागमन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने से क्षेत्र में दुख का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *