दिल्ली के डॉक्टरों ने किया चमत्कार

नई दिल्ली. मरने के बाद सांसे थम जाती हैं, धड़कने रुक जाती हैं और रंगो में खून दौड़ना बंद होता है, तो शरीर धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगता है। लेकिन, एशिया में पहली बार दिल्ली के डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिया है। डॉक्टरों ने 55 साल की मर चुकी महिला की रगो में फिर से खून का प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) शुरू कर दिया। ऐसा महिला के अंगों को दान करने के लिए किया गया। मृत महिला के शरीर में फिर से ब्लड का प्रवाह द्वारका के HCMCT मणिपाल अस्पताल में किया गया। यह प्रोसीजर एशिया में अपनी तरह का पहला है, जहां अंगों को निकालने के लिए मौत के बाद ब्लड सर्कुलेशन फिर से शुरू किया गया। काफी समय से बिस्तर पर थीं। उन्हें 5 नवंबर को सांस लेने में काफी समस्या होने लगी, तो आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जैसे-जैसे उनकी हालत बिगड़ी, परिवार ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर न रखने का फैसला किया। अंतता उन्होंने 6 नवंबर को रात 8:43 बजे इस दुनिया को छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *