गुस्से में शख्स ने मेट्रो के कोच में पेट्रोल छिडक़कर लगा दी आग, मची अफरातफरी, 22 लोग घायल

नई दिल्ली 28 जून। इंसान के जीवन में तमाम तरह के दुख और परेशानियां आती हैं। इस दौरान कई बार लोग कुछ ऐसे कदम उठा जाते हैं, जिससे दूसरों के लिए भी जान का खतरा बन जाता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला साउथ कोरिया के सियोल से आया है।यहां एक 67 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी से झगड़े और तलाक को लेकर इतना ज्यादा गुस्से में आ गया कि उसने चलती मेट्रो टेन में आग लगा दी। इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। आरोपी का नाम वोन बताया जा रहा है जो सियोल में एक मेट्रो में सफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ तलाक को लेकर काफी ज्यादा परेशान चल रहा था और इसी गुस्से में उसने मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *