मालेगांव धमाका केस में बरी होते ही साध्वी प्रज्ञा बोलीं- भगवा की जीत हुई, भावुक होकर रो पड़ीं

नई दिल्ली। मालेगांव बम धमाके के केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सभी 7 आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने बरी किया है। इस केस के सभी गवाह अपने शुरुआती दावे से पलट गए थे। इसके चलते किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सका। अब इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान आया है और उन्होंने खुद को बरी किए जाने को भगवा की जीत बताया है। यह कहते हुए वह अदालत में बेहद भावुक हो गईं और रो पड़ीं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अदालत का यह फैसला मेरी ही नहीं बल्कि भगवा की जीत है। साध्वी प्रज्ञा सिंह और कर्नल पुरोहित की इस मामले में काफी चर्चा हुई थी। यही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुत्व के नाम पर खुद के उत्पीड़न का आरोप तत्कालीन यूपीए सरकार पर लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *