सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने परिवारजनों सहित घर के गणपति की मूर्ति का महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में किया श्रद्धापूर्वक विसर्जन

सभी भक्तजन गणपति मूर्तियों का महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में श्रद्धापूर्वक विसर्जन समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करें-सभापति

 

रायपुर – आज अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने अपने घर के भगवान गणपति की मूर्ति का नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में जाकर श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं और गणपति की पूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में करने की सभी गणपति भक्तों से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विनम्र अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *