भक्त गुहा निषादराज जयंती पर ग्राम सगुनी में भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल

तिल्दा-नेवरा विकासखंड के ग्राम सगुनी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के सखा, परम भक्त एवं निषाद समाज के आराध्य देव भक्त गुहा निषादराज जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर निषाद समाज द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मंत्री टंकराम वर्मा सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। अपने संबोधन में मंत्री श्री वर्मा ने निषाद समाज के आराध्य देव भक्त गुहा निषादराज जी के जीवन, आदर्शों एवं भगवान श्रीराम के साथ उनके आत्मीय संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में निषाद समाज के युवा वर्ग द्वारा मंत्री टंकराम वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *