रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे स्टेशन मार्ग में होटल रायपुर इन की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान उक्त सम्बंधित होटल में गन्दगी मिली और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही मिली. इस पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर के निर्देश पर होटल रायपुर इन रेल्वे स्टेशन मार्ग के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 5000 रूपये का जुर्माना किया गया. और नगर निगम में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.
नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने रेल्वे स्टेशन मार्ग में होटल रायपुर इन पर गन्दगी फैलाने पर किया 5000 रूपये जुर्माना

