दूसरे दिवस पर नारद मोह, मुनिआगमन और ताड़िका वध की लीला का हुआ मंचन

■ द्वितीय दिवस मंचन में अतिथि के रूप में पत्रकार जगत एवं साहू समाज ने की भगवान की आरती

■ भाटापारा निवासी योगेश साहू जो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख के विजेता रहे, पहुंचे रामलीला और कलाकारों से हुए रूबरू

भाटापारा :- आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वितीय दिवस पर नारदमोह, मुनिआगमन और ताड़िका वध की मनमोहक लीला का प्रस्तुतिकरण हुआ जिसमें नारद की भूमिका में हर्ष ने अपने अभिनय से लोगो को खूब हंसाया तो ताड़िका की भूमिका में लोगो का मनोरंजन करते हुए खूब डराया वही मुनिआगमन में विश्वामित्र की भूमिका में शौर्य मिश्रा ने भगवान राम और लक्ष्मण को निशाचरों के वध के लिए दशरथ से मांगा वही दशरथ का राम लक्ष्मण को देने के मार्मिक मंचन ने दर्शकों की आंखे नम की । राम के किरदार में कृपांश व्यास और लक्ष्मण की भूमिका में वाशु शर्मा व दशरथ की भूमिका में लव शर्मा ने अपने अभिनय का जौहर दिखाई ।

द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की आरती में साहू समाज के पदाधिकारी एवं भाटापारा के पत्रकारगण सहित कौन बनेगा करोड़पति के प्रतिभागी रहे योगेश साहू की उपस्थिति रही। पत्रकारों में संतोष अग्रवाल,राजकुमार मल, भुपेशधर दीवान,प्रशांत वर्मा,श्याम सुंदर पुरोहित, शंकर सोनी,अजय यादव,उमाशंकर साहु, राजीव तिवारी, ललित तिवाड़ी, संजय तिवारी, राजकुमार यदु, सरिता ध्रुव,राजेश शर्मा, गुरमीत गुम्बर,राज गुप्ता,बजरंग ध्रुव,कोमल शर्मा,आएशा खान,आदित्य ठाकुर उपस्थित रहे ।

संबोधन में अतिथियों ने याद किये अपने गुजरे जमाने कोयोगेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि इस रामलीला में इन बच्चों के साथ समय गुजारना उन्हें बहुत ही आनंददायक एवं रोमांचित करने वाला लगा। उन्होंने विद्यार्थी बच्चों से कहा कि आपकी मेहनत के बाद आपको जो कुछ भी मिल जाए उसे खुशी से स्वीकार करें, जो चीज नहीं मिलती हो सकता है, आपके हिस्से की ही नही। उन्होंने रामलीला के क्रियाकलापों को नजदीक से देखा और उसकी सराहना की। रामलीला सचिव श्री कोमल शर्मा ने उनके यूपीएससी कैरियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साहू समाज के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ सुकृत साहू ने अपने उद्बोधन में इस ऐतिहासिक मंचन को बहुत सराहा और रामलीला की टीम वर्क की भावना को इसकी सफलता का राज बताया। श्रीमती वीणा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंच पर रामायण के कलाकार जीवंत अभिनय करते हैं। पत्रकार जगत से शंकर सोनी ने कलाकारों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके पालकों का भी बहुत आभार व्यक्त किया। भूपेश धर दीवान ने इस रामलीला में अपने बिताए हुए बचपन के दिनों को याद किया। राजीव तिवारी ने भी अपने संबोधन में कलाकारों की तीन माह की मेहनत की प्रशंसा की एवं आयोजक मंडल को बधाई दी। आयोजन समिति ने समस्त पत्रकारों को उनके समाचारों के माध्यम से इस रामलीला के प्रचार-प्रसार के लिए हृदय से हार्दिक धन्यवाद एवं अपनी तरफ से आभार व्यक्त किया, जिनकी वजह से इस रामलीला के कलाकारों एवं इस आयोजन की गूंज प्रदेश में ही नहीं देश में भी सुनाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *