भिलाई,24 मार्च। भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाउनशिप में सुबह 7:15 बजे पांडे चौक सेक्टर 4 के पास तेज रफ्तार केटीएम बाइक पेड़ से जा टकराई जिसमें सवार दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर – 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है भट्टी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है भट्टी पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह टाउनशिप क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सुबह 7:15 की बताई गई है एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मोटरसाइकिल में सवार दोनों किशोर गंभीर रुप से घायल है दसवीं कक्षा का छात्र सेक्टर 3 निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान का पुत्र बताया गया है। मोटरसाइकिल के पीछे उसका ही मित्र रिसाली निवासी बैठा था।
भिलाई में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोर गंभीर

