बलौदाबाजार.कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं अवैध धान पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को संयुक्त टीम द्वारा 247 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पलारी अंतर्गत
ग्राम सलोनी के तुलसी राम बंजारे पिता हिरउ राम बंजारे के प्रतिष्ठान से 32 कट्टा धान जप्ती प्रकरण बनाया गया सुपुर्दगी श्री बेदराम ग्राम कोटवार को दिया गया। रोहांसी के लोकनाथ सिन्हा पिता रामजी सिन्हा के प्रतिष्ठान से 120 कट्टा धान का जप्ती प्रकरण बनाया गया। रोहांसी के ही भोजराम साहू पिता कालानाथ साहू से 85 कट्टा धान का जप्ती प्रकरण बनाया गया। इसी तरह सिमगा में दिनेश साहू के दुकान का निरीक्षण करने के दौरान 10 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया जिसे पटवारी कोटवार के माध्यम से भाटापारा मंडी में सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम पलारी दीपक निकुंज सहित तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

